नाइजीरिया के साथ हवाई संपर्क बढ़ाने को उपराष्ट्रपति ने बताया जरूरत

Edited By ,Updated: 01 Oct, 2016 10:26 PM

vice president told need naijeria air links

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शनिवार को कहा कि नाइजीरिया जैसे पश्चिमी अफ्रीकी देशों के साथ सीधा हवाई संपर्क बहुत स्वभाविक...

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शनिवार को कहा कि नाइजीरिया जैसे पश्चिमी अफ्रीकी देशों के साथ सीधा हवाई संपर्क बहुत स्वभाविक जरूरत है। हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय विमानन कंपनियों को करना है। नाइजीरिया और माली की पांच दिवसीय यात्रा पूरी कर लौट रहे अंसारी ने संवाददाताओं को बताया कि विमानन कंपनियों को यातायात और व्यवहार्यता के बारे में निर्णय करना होता है, लेकिन हवाई संपर्क की जरूरत बहुत स्वभाविक है।

उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया और भारत के बीच उड़ान सेवा दोहा, अबुधाबी, अदिस अबाबा, इस्तांबुल और यहां तक कि एम्सटरडम शहर होकर जाती हैं। अंसारी ने इन दो देशों की अपनी पांच दिवसीय यात्रा को बहुत संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि पिछले साल हमने दिल्ली में भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। यह यात्रा उस सम्मेलन में पेश किए गए कई विचारों को आगे बढ़ाने का हिस्सा है।

नाइजीरिया को एक बड़ा देश बताते हुए उन्होंने कहा कि अफ्रीका में इसका अपना एक अलग स्थान है। हम अफ्रीका में नाइजीरिया के सबसे बड़े साझीदार हैं। यह उर्जा का एक बड़ा आपूर्तिकर्ता भी है। अंसारी ने कहा कि सहयोग के नए क्षेत्रों-अक्षय उर्जा, सौर गठबंधन, कृषि, विनिर्माण, स्वास्थ्य और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की पहचान की गई जिसमें हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम पर उनकी विशेष रचि रही।

उन्होंने कहा कि नाइजीरियाई नेताओं के साथ चर्चा बहुत उत्पादक और सकारात्मक रही। राजधानी अबुजा में उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी और उपराष्ट्रपति येमी आेसिनबाजो के साथ बातचीत की।  माली के संबंध में अंसारी ने कहा कि इस देश में कई क्षेत्र में विकास की कमी है और भारत दो पहलुओं क्षमता निर्माण और मानव संसाधन विकास पर विशेष ध्यान देगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!