उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

Edited By Pardeep,Updated: 30 Sep, 2020 12:18 AM

vice president venkaiah naidu corona positive quarantined himself home

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित हो गए हैं। नायडू के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मंगलवार देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा,‘‘ भारत के उपराष्ट्रपति ने आज सुबह कोविड-19 की

नई दिल्लीः उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित हो गए हैं। नायडू के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मंगलवार देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा,‘‘ भारत के उपराष्ट्रपति ने आज सुबह कोविड-19 की अपनी नियमित जांच करवाई जोकि पॉजिटिव आई है। 
PunjabKesari
हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है। उनकी पत्नी ऊषा नायडू की कोरोना जांच निगेटिव आई है और वह स्वयं आइशोलेशन में हैं।''  
PunjabKesari
वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। नायडू मंगलवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाए गए हैं। बिरला ने नायडू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा, ‘‘ माननीय उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'' 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!