Edited By Seema Sharma,Updated: 30 Sep, 2021 05:00 PM
फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स को तरह-तरह के ऐड करने पड़ते हैं। कई बार ऐड के चलते स्टार्स को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। इन दिनों विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना का ऐड सुर्खियों में बना हुआ हुआ है। दोनों काफी ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल विक्की कौशल...
नेशनल डेस्क: फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स को तरह-तरह के ऐड करने पड़ते हैं। कई बार ऐड के चलते स्टार्स को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। इन दिनों विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना का ऐड सुर्खियों में बना हुआ हुआ है। दोनों काफी ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना हाल ही में एक अंडरवियर का ऐड किया था जिसके बाद दोनों चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर लोग दोनों स्टार्स की जमकर क्लास लगा रहे हैं।
लोगों को विक्की और रश्मिका का ऐड पसंद नहीं आया है। यूजर्स ने कहा कि पैसों के लिए क्या कुछ भी करोगे। एक यूजर ने लिखा, "अमूल माचो का एड काफी खराब था. इस तरह के चीप एड्स आपको शोभा नहीं देते। एक अन्य यूजर ने लिखा कि डियर रश्मिका तुमसे ऐसी उम्मीद नहीं थी कि तुम ऐसे ऐड करोगी।
क्या है ऐड में
ऐड में रश्मिका मंदाना एक योग इंस्ट्रक्टर की भूमिका में नजर आ रही हैं. वह विक्की कौशल के अंडरवियर के स्ट्रैप को देख रही हैं। एड के पहले पार्ट में रश्मिका विक्की के अंडरवियर स्ट्रैप को देखकर काउंट भूल जाती हैं। तो वहीं ऐड के दूसरे पार्ट में ऊपर की शेल्फ से रश्मिका, विक्की को कुछ उठाने के लिए कहती हैं, जिससे उनकी टी-शर्ट ऊपर हो जाती है और उसकी नजर उसके अंडरवियर के स्ट्रैप पर जाती है।
बता दें कि इससे पहले वरुण धवन ने भी अंडरवियर का एक ऐड किया था जिस पर लोगों ने उनको भी खरी-खोटी सुनाई थी। हाल ही में एक मैरिज ऐड को लेकर लोग आलिया भट्ट पर भी भड़के थे। आलिया ने कन्यादान को लेकर ऐड किया था जिस पर लोगों ने हिंदू धर्म की परंपराओं पर सवाल उठाने को लेकर आलिया की काफी क्लास लगाई थी।