चुनाव प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले मनमोहन सिंह का वीडियो मैसेज, असम की जनता से खास अपील

Edited By Seema Sharma,Updated: 26 Mar, 2021 04:37 PM

video of manmohan singh to the people of assam

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को असम के लोगों से अपील की कि वे राज्य में समावेशी विकास के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘महाजोत'' (महागठबंधन) के पक्ष में मतदान करें। करीब तीन दशक तक राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने...

नेशनल डेस्क: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को असम के लोगों से अपील की कि वे राज्य में समावेशी विकास के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘महाजोत' (महागठबंधन) के पक्ष में मतदान करें। करीब तीन दशक तक राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने भाजपा पर लोगों को धर्म और भाषा के नाम पर बांटने का भी आरोप लगाया। मनमोहन सिंह ने असम में पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान थमने से कुछ घंटे पहले एक वीडियो संदेश में कहा कि कई सालों तक असम मेरा दूसरा घर रहा है। यह मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने राज्यसभा में असम का 28 सालों तक प्रतिनिधित्व किया। मैं असम के लोगों के स्नेह और समर्थन के लिए उनका आभारी हूं।''

 

मनमोहन सिंह ने  कहा कि असम के लोगों ने मुझे पांच साल तक देश के वित्त मंत्री और 10 साल तक प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा का मौका दिया...आज समय आ गया है कि इस विधानसभा चुनाव में लोग समझदारी के साथ मतदान करें।'' पूर्व प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘असम के लोगों ने लंबे समय तक उग्रवाद और अशांति को झेला। तरुण गोगोई की अगुवाई में असम ने शांति और विकास की दिशा में कदम बढ़ाया। अब वहां पर समाज को धर्म, भाषा और संस्कृति के आधार पर बांटा जा रहा है। लोगों को उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।''

 

भाजपा का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधते हुए मनमोहन सिंह कहा कि नोटबंदी और गलत ढंग से जीएसटी लागू करने से अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई है। युवा रोजगार के लिए परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी परेशान है। गरीब और गरीब हो रहे हैं। कोविड के संकट ने लोगों के लिए और भी मुश्किल पैदा कर दी है। मनमोहन सिंह ने जनता से अपील की कि आपको एक ऐसी सरकार के लिए वोट करना चाहिए जो संविधान और लोकतंत्र के सिद्धांतों को बरकरार रखे, हर नागरिक की परवाह करे और समावेशी विकास करे। असम में कांग्रेस उसकी भाषा, इतिहास और संस्कृति की रक्षा करने और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व पीएम ने असम में सीएए को लागू नहीं करने समेत कांग्रेस के पांच प्रमुख वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!