Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 07:37 PM
भारतीय सेना की तरह पुलिस भी सम्मान की हकदार है। जहां सेना बार्डर पर देश की सुरक्षा कर रही है वहीं पुलिस नागरिकों की सेवा में हमेशा तैयार रहती है। लेकिन कई बार पुलिस की ईमानदारी भी सवाल उठते रहें हैं...
नेशनल डेस्क: भारतीय सेना की तरह पुलिस भी सम्मान की हकदार है। जहां सेना बार्डर पर देश की सुरक्षा कर रही है वहीं पुलिस नागरिकों की सेवा में हमेशा तैयार रहती है। लेकिन कई बार पुलिस की ईमानदारी भी सवाल उठते रहें हैं। ऐसे में आज का युवा पुलिस को सम्मान देना भूल गया है लेकिन एक स्कूली बच्चे ने कुछ ऐसा कर दिखया जिससे पुलिस का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। बच्चे और पुलिस अफसर के इस वीडियो ने लाखो लोगों का दिल जीत लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक पुलिस अफसर अस्पताल से बाहर निकल रहे थे इसी बीच एक बच्चा वहां से गुजर रहा था। उसने जैसे ही पुलिस अफसर को देखा तो उसने रूककर सैल्यूट ठोका। पुलिस अफसर ने भी इसके जवाब में सैल्यूट किया। इस वीडियो को बैंगलोर सिटी पुलिस ने फेसबुक पर शेयर किया जिसे अब तक 80 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बच्चा जिसे सैल्यूट कर रहा है वो बैंगलोर सिटी पुलिस कमिश्नर टी. सुनील कुमार हैं जिन्होंने पिछले साल अगस्त में बैंगलोर पुलिस का चार्ज संभाला है।