कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार बने महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

Edited By shukdev,Updated: 24 Jun, 2019 08:42 PM

vijay n wadettiwar maharashtra assembly leader of the opposition

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय एन वडेट्टीवार को महाराष्ट्र विधान सभा में विपक्ष का नेता सोमवार को नियुक्त किया गया। वडेट्टीवार को कांग्रेस के पूर्व नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल की जगह विपक्ष का नेता बनाया...

मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय एन वडेट्टीवार को महाराष्ट्र विधान सभा में विपक्ष का नेता सोमवार को नियुक्त किया गया। वडेट्टीवार को कांग्रेस के पूर्व नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल की जगह विपक्ष का नेता बनाया गया है। पाटिल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद विखे पाटिल को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

वडेट्टीवार विधान सभा में विपक्ष के नेता बनने वाले विदर्भ क्षेत्र के पहले नेता हैं। पिछले सप्ताह विधान सभा में कांग्रेस ने उन्हें अपनी पार्टी का नेता चुना था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी इसमें सहयोग दिया था। फडनवीस और पाटिल ने वडेट्टीवार को बधाई दी। महाराष्ट्र में इस वर्ष अक्टूबर माह में विधान सभा का चुनाव होने की संभावना है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!