Edited By Monika Jamwal,Updated: 27 Aug, 2019 07:16 PM
वी.डी.सी. मेंबरों ने बकाया वेतन जारी करने की मांग को लेकर प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है।
कठुआ : वी.डी.सी. मेंबरों ने बकाया वेतन जारी करने की मांग को लेकर प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है। इसी को लेकर सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा जिला प्रधान प्रेम डोगरा की अगुवाई मे ंसचिवालय पहुंचा। यहां डी.म्सी. कठुआ कार्यालय में नहीं थे जिसके बाद उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख श्रीधर पाटिल के कार्यालय में जाकर उनसे भेंट की। डोगरा ने कहा कि पिछले छह माह से वी.डी.सी. सदस्यों को वेतन नहीं मिल पाया है जबकि इसी लेकर सरकार को प्रयास करने चाहिए।
इन लोगों ने भी आतंकवाद के खिलाफ अभियान में अपना योगदान दिया है। वहीं, जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि वे उच्चाधिकारियों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
--------