9 minutes ago
12 minutes ago
1 hour ago
2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
21 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Thursday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
छत्तीसगढ़: मगरमच्छ की मौत से सदमे में गांव, अंतिम विदाई में फूट फूट कर रोए लोग
Edited By vasudha,Updated: 11 Jan, 2019 01:06 PM
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में ग्रामीणों और वन्य जीव की दोस्ती का पर्याय बन चुके मगरमच्छ गंगाराम की पिछले दिनों मौत हो गई। अब ग्रामीण गंगाराम का मंदिर बनाने की तैयारी में हैं...
नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में ग्रामीणों और वन्य जीव की दोस्ती का पर्याय बन चुके मगरमच्छ गंगाराम की पिछले दिनों मौत हो गई। अब ग्रामीण गंगाराम का मंदिर बनाने की तैयारी में हैं। बेमेतरा जिला मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर बावा मोहतरा गांव के निवासी इन दिनों एक मगरमच्छ ‘गंगाराम’ की मौत से दुखी हैं। गंगाराम ग्रामीणों का तकरीबन सौ वर्ष से मित्र था। मित्र ऐसा कि बच्चे भी तालाब में उसके करीब तैर लेते थे। गांव के सरपंच मोहन साहू ने बताया कि गांव के तालाब में पिछले लगभग सौ वर्ष से मगरमच्छ निवास कर रहा था। इस महीने की आठ तारीख को ग्रामीणों ने मगरमच्छ को तालाब में अचेत देखा तब उसे बाहर निकाल गया। बाहर निकालने के दौरान जानकारी मिली कि उसकी मृत्यु हो गई है। बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। साहू ने बताया कि ग्रामीणों का मगरमच्छ से गहरा लगाव हो गया था। मगरमच्छ ने दो तीन बार करीब के अन्य गांव में जाने की कोशिश की थी लेकिन हर बार उसे वापस लाया जाता था। यह गहरा लगाव का ही असर है कि गंगाराम की मौत के दिन गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। सरपंच ने बताया कि लगभग 500 ग्रामीण मगरमच्छ की शव यात्रा में शामिल हुए थे और पूरे सम्मान के साथ उसे तालाब के किनारे दफनाया गया। सरपंच ने बताया कि ग्रामीण गंगाराम का स्मारक बनाने की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही एक मंदिर बनाया जाएगा जहां लोग पूजा कर सकें। बेमेतरा में वन विभाग के उप मंडल अधिकारी आर के सिन्हा ने बताया कि विभाग को मगरमच्छ की मौत की जानकारी मिली तब वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए । विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। शव को ग्रामीणों को सौंपा गया था क्योंकि वह उसका अंतिम संस्कार करना चाहते थे। सिन्हा ने बताया कि मगरमच्छ की आयु लगभग 130 वर्ष की थी तथा उसकी मौत स्वाभाविक थी। गंगाराम पूर्ण विकसित नर मगरमच्छ था। उसका वजन 250 किलोग्राम था और उसकी लंबाई 3.40 मीटर थी। अधिकारी ने कहा कि मगरमच्छ मांसाहारी जीव होता है। लेकिन इसके बावजूद तालाब में स्नान करने के दौरान उसने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया। यही कारण है कि उसकी मौत ने लोगों को दुखी किया है। ग्रामीणों और मगरमच्छ के बीच यह दोस्ती सह अस्तित्व का एक बड़ा उदाहरण है।
Ballia News: मामूली कहासुनी में दिया दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम, पत्नी ने धारदार हथियार से...
फूड बैंक में 'मुफ्त खाना' मिलने की डींगें हांक रहा था भारतीय मूल का शख्स, वीडियो वायरल होने के...
Uttarakhand News... चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच के लिए बनाए गए 50...
मुश्किल में फंसी तमन्ना भाटिया... 'अवैध' आईपीएल स्ट्रीमिंग ऐप मामले में साइबर सेल ने भेजा समन
Ultraviolette ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत सहित जानें खूबियां
PM मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- महिलाएं अब सोना खरीद ही नहीं सकतीं
देश का एक ऐसा इलाका जहां आज भी लोगों को कई किलोमीटर चलना पड़ता है पैदल
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह असम की जेल लड़ेगा चुनाव, वकील ने किया दावा
अमरनाथ यात्रा 2024: श्रद्धालुओं के लिए किए गए ये खास प्रबंध
केरल के विधायक का विवादित बयान, नाम से गांधी हटाएं राहुल, अपना डी.एन.ए. टेस्ट कराएं
CAD $
25/04/2024 09:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
18.4
20.0
Chennai Super Kings win by 6 wickets
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा
वृष राशि के जातक किसी जगह घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। बहन या भाई के साथ किसी बात को
मिथुन राशि वालों आज बेवजह की जिद आपको भारी पड़ सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता
कर्क राशि वालों आज आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई नई जानकारी मिल सकती है। जो छात्र पढ़ रहे हैं उन्हें
सिंह राशि के जातकों को आज बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। काम को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़
कन्या राशि आज घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बनाएंगे। धन के मामले में बिलकुल भी
तुला राशि के जातक कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। दोस्त
वृश्चिक राशि वालो आज किसी जगह से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आय तो होगी लेकिन
धनु राशि वालों आज जीवन में अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दवाब अधिक
मकर राशि वालों आज आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें
कुम्भ राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात
मीन राशि के जातक करियर से जुड़ा फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें। पारिवारिक विवाद आपके लिए समस्या बन
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes