Edited By ,Updated: 21 Dec, 2016 06:09 PM
साल 2016 के खत्म होने में अब थोड़ा ही समय बाकी है और साल 2017 का अागाज हाेने वाला है।
नई दिल्लीः साल 2016 के खत्म होने में अब थोड़ा ही समय बाकी है और साल 2017 का अागाज हाेने वाला है। इस साल कई वीडियाे साेशल मीडिया पर वायरल हुए, जिन्हाेंने काफी सुर्खियां बटाेरी। अाईए एक नजर डालते हैं इन वीडियाे परः-
1) हूबहू अरिजीत की तरह गाता है ये सिक्योरिटी गार्ड!
इस साल कोलकाता के रहने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड का गाना फेसबुक पर काफी वायरल हुअा, जिसे कई लाेगाें ने देखा। सौविक नाम का ये सिक्योरिटी गार्ड अपनी खूबसूरत आवाज में अरिजीत सिंह के गाने गा रहा है।
2) दुल्हन के सामने दूल्हा हुअा शर्म से पानी-पानी
एक शादी समारोह में दूल्हा उस समय हंसी का पात्र बन गया जब स्टेज पर दुल्हन काे वरमाला पहनाते हुए उसका पजामा उतर गया। शादी में मौजूद लोगों ने इस दृष्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
3) बच्चे ने क्यूट अंदाज में की PM मोदी की आलोचना
एक मासूम बच्चे का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हाे रहा है, जिसमें वो नाेटबंदी काे लेकर पीएम मोदी की आलोचना करता नजर आ रहा है।
4) दिल्ली की 'बेदिल' मां ने बच्चे को बेरहमी से पीटा
दिल्ली में एक कलियुगी मां द्धारा अपने मासूम बच्चे काे बेरहमी से पीटने के वीडियाे ने लाेगाें काे हिला कर रख दिया। इस वीडियाे काे देखकर लाेग ये साेचने पर मजबूर हाे गए कि क्या काेई मां एेसी भी हाेती है?
5) शादी में दुल्हन ने मारी धमाकेदार एंट्री
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस शादी की खास बात है दुल्हन की धमाकेदार एंट्री। दुल्हन काला चश्मा लगाकर खूब फाेटाे खिंचवाती हुई एंट्री करती है और शादी में आएं सभी गेस्ट के सामने ढाेल की बीट पर डांस करती है।