पूर्व CJI रंजन गोगोई पर विशाल का अपमानजनक ट्वीट, सिंगर पर भड़के यूजर्स

Edited By Yaspal,Updated: 21 Nov, 2019 07:58 PM

vishal s derogatory tweet on former cji ranjan gogoi users raging on singer

फेमस म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई पर विवादित ट्वीट कर मुसीबत मोल ले ली है। विशाल इंडियन आइडल 11 के जज हैं और अपने राजनीतिक विचार और राय को सोशल मीडिया पर खुलकर जाहिर करने के ले जाना जाता है।

नेशनल डेस्कः फेमस म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई पर विवादित ट्वीट कर मुसीबत मोल ले ली है। विशाल इंडियन आइडल 11 के जज हैं और अपने राजनीतिक विचार और राय को सोशल मीडिया पर खुलकर जाहिर करने के ले जाना जाता है। हालांकि उनके एक ट्वीट के चलते लोग नाराज हो गए हैं।

विशाल डडलानी ने भारत के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के बारे में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने गोगोई को झाड़ लगाई है। इस ट्वीट के लोगों की नजर में आने के बाद ट्विटर पर बवाल मच गया है। जस्टिस रंजन गोगोई, 17 नवंबर को रिटायर हुए हैं। विशाल के ट्वीट पर लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं और उन्हें खूब खरी खोटी भी सुना रहे हैं।
PunjabKesari
इसके अलावा लोग विशाल डडलानी को इंडियन आइडल 11 की जज की कुर्सी से हटाने की मांग भी की जा रही है। असल में विशाल ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'अलविदा, भारत के पूर्व चीफ जस्टिस गोगोई, मैं उम्मीद करता हूं कि आप अपनी अपमानजनक और कायरता से भरी विरासत को सहन कर पाएंगे, जिसे आपने अपने अगस्त ऑफिस में छोड़ दिया है।'  इसके साथ ही विशाल ने एक आर्टिकल का लिंक भी शेयर किया और लिखा, 'ये आर्टिकल आपको सही बात समझाएगा।
PunjabKesari
इसके बाद लोगों ने विशाल की थू-थू करनी शुरू कर दी और कहा कि उन्हें टीवी पर नहीं आना चाहिए। लोगों ने ट्विटर पर #SackDadlaniFromIndianIdol चलाया और कहा कि जब तक विशाल, इंडियन आइडल से बाहर नहीं निकलते तब तक वो इस शो को नहीं देखेंगे।
PunjabKesari
PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!