Edited By Pardeep,Updated: 21 May, 2019 11:47 PM
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2019 की मतगणना के प्रत्येक चरण के परिणामों की जानकारी के लिए‘वोटर हेल्प लाइन''मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसके साथ ही भारत निर्वाचन...
नेशनल डेस्कः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2019 की मतगणना के प्रत्येक चरण के परिणामों की जानकारी के लिए‘वोटर हेल्प लाइन'मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के सुविधा पोटर्ल पर भी मतगणना की जानकारी दर्ज की जाएगी। इसके अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से भी परिणाम की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। प्रत्येक मतगणना कक्ष में लगाए गए बोर्ड पर भी परिणामों की जानकारी अंकित की जाएगी।