Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 May, 2019 10:30 AM
लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच बाबा महाकाल के दरबार में भी भारी गहमागहमी बनी रही। बाबा का आशीर्वाद लेने बड़े-बड़े दिग्गज आए। इनमें कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी से लेकर
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
उज्जैन (सा.): लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच बाबा महाकाल के दरबार में भी भारी गहमागहमी बनी रही। बाबा का आशीर्वाद लेने बड़े-बड़े दिग्गज आए। इनमें कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी से लेकर भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर तक शामिल थीं। इन दिग्गजों ने बाबा के दरबार में दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया।
उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। वैसे तो 12 महीने यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है लेकिन चुनाव के मौसम में इन श्रद्धालुओं में नेताओं की तादाद ज्यादा थी। मंदिर में हमेशा ही श्रद्धालु दान देते हैं। चढ़ावे और अन्य साधनों से महाकाल मंदिर समिति को करोड़ों रुपए की आय होती है लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में चुनाव आचार संहिता के करीब 70 दिन में भी कई बड़े नेता और वी.वी.आई.पी. महाकाल दर्शन के लिए आए। उन्होंने मंदिर में बाकायदा टिकट लेकर और महाकाल मंदिर की धर्मशाला में पैसे चुकाए। इस वी.वी.आई.पी. दर्शन से मंदिर समिति को 9 लाख की अतिरिक्त आमदनी हुई।
वैसे उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक साल में करीब 35 करोड़ रुपए की आय मंदिर समिति को होती है। इसमें रूम बुकिंग, वी.वी.आई.पी. दर्शन, शीघ्र दर्शन, लड्डू भोग, गर्भ गृह में पंचामृत अभिषेक पूजन सहित अन्य स्रोतों से होने वाली आय शामिल है। चुनाव के दौरान हुई यह आय नियमित कमाई से अलग है।