War Live Updates: रूसी सेना का यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक ढेर

Edited By Tanuja,Updated: 01 Mar, 2022 10:44 AM

war live updates over 70 ukrainian soldiers killed in russian artillery attack

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से शुरू लड़ाई छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार हमले व ...

इंटरनेशनल डेस्कः रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से शुरू लड़ाई छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है।  रूसी  सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार  हमले व बमबारी कर रही है। वहीं खारकीव में भी संघर्ष जारी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस मसले पर फिर से बैठक बुलाई है। दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच बातचीत भी शुरू हो गई है। रूस और यूक्रेन से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए जुड़ें www.punjabkesari.in पर...

Live Updates:

  •  बातचीत के बावजूद रूसी सेना तेजी से कीव की तरफ बढ़ रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के लिए रूस की तरफ से अब बेहद बड़ा मिलिट्री काफिला भेजा गया है।  रूस का 40 मील (64 किलोमीटर) लंबा काफिला कीव की तरफ बढ़ रहा है।
     
  • रूसी सेना ने खारकीव और कीव के बीच  पड़ते शहर ओखतिर्का में स्थित मिलिट्री बेस को निशाना बनाया ।  इस हमले में 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं।
     
  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दो दिन पहले सेना को कीव पर हमले तेज करने के आदेश दिए थे।  एक रात की शांति के बाद रूसी सेना ने कीव और खारकीव में भारी बमबारी की है। 
    PunjabKesari
     
  • कीव में कई धमाके सुने गए। रूसी हमले के बाद से अबतक यूक्रेन की तरफ भेजा गया यह सबसे लंबा मिलिट्री काफिला है। इससे पहले तक भेजे गए रूसी काफिलों का साइज 3 मील तक रहा था।
     
  • यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में एयर रेड अलर्ट जारी है।  वोलिन, टेरनोपिल और रिव्ने ओब्लास्ट में सायरन बज रहे हैं। ऐसे में लोगों को पास के शेल्टर में जाकर खुद को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
     
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपील की है कि रूस के लिए दुनिया के सभी पोर्ट और एयरपोर्ट बंद कर दिए जाएं। अपने ताजा संदेश में जेलेंस्की ने कहा है कि बातचीत के बाद रूस की ओर से हमले और भी तेज कर दिए गए हैं।
    PunjabKesari
     
  •  यूक्रेन के विदेश मंत्री Dmytro Kuleba ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में याचिका दायर की है। इसमें रूसी सेना के मिलिट्री एक्शन को जल्द रोकने की गुजारिश हुई है।
     
  • रूस पर पाबंदियों का सिलसिला जारी है।  अब अंतर्राष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ परिषद (International Ice Hockey Federation Council) ने सभी रूसी और बेलारूसी टीम और क्लब्स को अगले नोटिस तक के लिए सस्पेंड कर दिया है।
     
  • कनाडा यूक्रेन को एंटी टैंक हथियार सप्लाई करेगा।  इसके साथ-साथ रूसी ऑयल का आयात रोकने का भी फैसला हुआ है। विश्व ताइक्वांडो ने यूक्रेन पर रूसी हमलों की निंदा की है।  इसके साथ-साथ उन्होंने पुतिन को दी गई मानद ब्लैक बेल्ट की उपाधि वापस लेने का फैसला किया है।

    PunjabKesari
     
  •  ऑपरेशन गंगा की आठवीं फ्लाइट बुडापेस्ट (हंगरी) से दिल्ली के लिए रवाना हुई है। इससे पहले आज यूक्रेन से एक फ्लाइट 182 भारतीय छात्र को लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची है।
     
  • यूक्रेन के हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र भी एक्टिव मोड में है।  संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली की इमरजेंसी बैठक के बाद अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी यूक्रेन के हालात को लेकर फिर से बैठक बुलाई है।
     
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से ये जानकारी दी गई है कि यूक्रेन के प्रतिनिधि की ओर से 28 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र को दिए गए पत्र के एजेंडे पर ये बैठक होगी। मानवता को लेकर बने हालात पर चर्चा होगी। ये बैठक 3 बजे शाम को आहूत की गई है।

    PunjabKesari
     
  • UNGA के 11वें आपातकालीन सत्र में यूक्रेन पर UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि विवादों का शांतिपूर्ण समाधान भारत की सतत स्थिति रही है। भारत सरकार का मानना है कि कूटनीति के रास्ते पर लौटने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
     
  • उन्होंने कहा कि भारत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की तत्काल निकासी के प्रयास करने के लिए जो कुछ भी कर सकता है वह कर रहा है। इस महत्वपूर्ण मानवीय आवश्यकता को तुरंत संबोधित किया जाना चाहिए।
     
  •   टी. एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि मैं यूक्रेन के सभी पड़ोसी देशों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारे नागरिकों के लिए अपनी सीमाएं खोली और कर्मियों को सुविधाएं दी। हम अपने पड़ोसी और विकासशील देशों के फंसे लोगों की मदद के लिए तैयार हैं।

    PunjabKesari
     
  •  जंग के बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है। इसमें अमेरिका ने 12 रूसी UN डिप्लोमेट को निकाल दिया है। इनको निकालने के पीछे सुरक्षा कारणों को वजह बताया गया है।
     
  •  UNHRC काउंसिल ने यूक्रेन मसले पर तत्काल मीटिंग बुलाने का प्रस्ताव दिया था।  इसमें भारत ने तटस्थ रहने का फैसला किया। मीटिंग के पक्ष में 29 ने वोट किया वहीं 5 खिलाफ और 13 सदस्य तटस्थ रहे। संयुक्त राष्ट्र में चीन ने कहा है कि नए शीत युद्ध से कुछ हासिल नहीं हो सकता।
     
  •  यूक्रेन की टेनिस स्टार एलिना स्वितोलिना ने रूस और बेलारूस की खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। स्वितोलिना ने साफ कहा है कि वो रूस और बेलारूस की खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबले के लिए कोर्ट पर नहीं उतरेंगी।
     
  • ब्रिटिश कंपनी बीपी की ओर से रूसी ऊर्जा कंपनी से अपना निवेश वापस लेने का ऐलान किए जाने के एक दिन बाद ही अब  शेल (Shell) ने भी इसी तरह का ऐलान कर दिया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!