मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Jul, 2020 12:43 PM

warning of heavy rains in many areas of mumbai orange alert

मौसम विभाग ने मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है।  IMD ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की है और कहा है कि अलग-अलग इलाकों में भारी बरसात का अंदेशा है। IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में...

नेशनल डेस्कः मौसम विभाग ने मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है।  IMD ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की है और कहा है कि अलग-अलग इलाकों में भारी बरसात का अंदेशा है। IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD के मुंबई केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के साथ-साथ पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे के लिए भी है। कोल्हापुर, सतारा, औरंगाबाद और जालना के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

PunjabKesari

IMD के एक अधिकारी ने बताया कि ऑरेंज और येलो अलर्ट मंगलवार और बुधवार के लिए महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और कोंकण क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग में भारी बारिश की आशंका है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

दिल्ली वालों को बारिश का इंतजार
दिल्ली में बारिश की राह देख रहे लोगों के हाथ मायूसी ही लग रही है। बारिश नहीं होने की वजह से मौसम उमस भरा है जिससे नगरवासियों को परेशानी हो रही है। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान अगले कुछ दिनों में 30-40 डिग्री के आसपास रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में समय से पहले मानसून पहुंचने के बावजूद बारिश कम हुई है। शहर में 46 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

PunjabKesari

मेघालय में बाढ़ का कहर
पूर्वोतरी राज्य मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में 89,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी जिनजीराम ऊफान पर है। जिला उपायुक्त राम सिंह ने बताया कि स्थिति खराब है। तीन ब्लॉक- तिकरीकिल्ला, डेमडेमा और सेलसेल्ला प्रभावित हैं... हालात पर नजर रखी जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि कम से कम 16,400 घरों की 89,000 से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!