दो सप्ताह से पानी को तरस रहे बकराल इलाके के लोग, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

Edited By Monika Jamwal,Updated: 22 Feb, 2019 06:51 PM

water problem in kathua s balkar area

गत चार माह से ज्यादा समय से पी.एच.ई. विभाग के अस्थायी कर्मियों की जारी हड़ताल के चलते पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है।

कठुआ :  गत चार माह से ज्यादा समय से पी.एच.ई. विभाग के अस्थायी कर्मियों की जारी हड़ताल के चलते पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। हीरानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्बत पड़ते गांव बकराल में भी पिछले करीब दो सप्ताह से पेपयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है जिसके चलते लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। परेशानियों के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण जिला मुख्यालय स्थित विभाग के कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई। 

PunjabKesari


ग्रामीण बलकार सिंह, मदन लाल आदि ने कहा कि पिछले करीब दो सप्ताह से आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। वे अधिकारियों के पास जाएं तो वो हड़ताल पर चल रहे कर्मियों का तर्क देते हैं। कुछ तो खुद ही बाल्व आदि खोलने को कहते हैं लेकिन लोगों को क्या पता कि किस बाल्व खोलने से पानी की आपूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि अब बिजली की समस्या भी है जिसके चलते ही भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। जिसके चलते घरेलू कामकाज के अलावा अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि विभाग समस्या के समाधान को लेकर पहल करे ताकि उन्हें सुविधा हो सके। ग्रामीणों ने कहा कि इसी मांग को लेकर वे अधिकारियों से मिले हैं और उन्होंने अब भी यही कहा है कि कुछ दिनों के बाद जब हड़ताली कर्मी काम पर आते हैं तो उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। जबकि वे मांग करते हैं कि विभाग तत्काल उनकी समस्या का समाधान करे नहीं तो लोग सडक़ों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!