Delhi Election 2020 : एक नजर वजीरपुर विधानसभा सीट पर

Edited By shukdev,Updated: 18 Dec, 2019 07:14 PM

वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक है। यह इलाका दिल्‍ली उत्तरी पश्चिमी जिले का हिस्‍सा होने के साथ यह क्षेत्र दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां पर पहली बार 1993 में विधानसभा चुनाव कराए ...

नई दिल्ली: वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक है। यह इलाका दिल्‍ली उत्तरी पश्चिमी जिले का हिस्‍सा होने के साथ यह क्षेत्र दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां पर पहली बार 1993 में विधानसभा चुनाव कराए गए। तब यहां से कांग्रेस के दीपचंद बंधु ने बीजेपी के मांगेराम गर्ग को हराया और विधायक बने थे। कांग्रेस ने यहां से कुल 3 बार चुनाव जीता है, जबकि बीजेपी को दो बार जीत हासिल हुई है। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के नेता राजेश गुप्‍ता इस सीट से विधायक हैं। यह क्षेत्र अपने इंडस्ट्रीयल क्षेत्र की वजह से पूरे देश में जाना जाता है। वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना 60 के दशक में की गई थी। वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र भारत के सबसे बड़े स्टील उद्योगों में से एक है। जहां ‘स्टेनलेस स्टील’ के बर्तन बनाने का काम होता है।

साल 2015 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर आम आदमी पार्टी के राजेश गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के डॉ. महेंद्र नागपाल को  22 हजार 44 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। आम आदमी पार्टी के राजेश गुप्ता को कुल 61 हजार 208 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे भारतीय जनता पार्टी के डॉ. महेंद्र नागपाल को 39 हजार 164 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के हरि शंकर गुप्ता को 8 हजार 371 वोट मिले थे।

एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
  PunjabKesari
साल 2013 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के डॉक्‍टर महेंदर नागपाल ने आम आदमी पार्टी के प्रवीण कुमार को 5 हजार 574 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था।   भारतीय जनता पार्टी के डॉक्‍टर महेंदर नागपाल को कुल 37 हजार 306 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के प्रवीण कुमार को 31 हजार 732 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के हरि शंकर गुप्ता को 24 हजार 750 वोट मिले थे।

एक नजर 2013 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
     PunjabKesari

साल 2008 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर कांग्रेस के हरि शंकर गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के मांगे राम गर्ग को 3 हजार 140 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था।  कांग्रेस के हरि शंकर गुप्ता को कुल 39 हजार 977 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे भारतीय जनता पार्टी के मांगे राम गर्ग को 36 हजार 837 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा के जनेश कुमार को 9 हजार 199 वोट मिले थे।

एक नजर 2008 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
 PunjabKesari
इस सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनाव परिणामों का विश्लेषण करें तो आम आदमी पार्टी को एक बार, भारतीय जनता पार्टी को एक बार और कांग्रेस को भी को एक बार जीत हासिल हुई है। बहरहाल देखना होगा कि इस बार कौन-सी पार्टी बाजी मारती है।   

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!