Edited By Monika Jamwal,Updated: 30 Jul, 2019 02:20 PM
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पार्टी के कार्यकर्ता पर हुये हमले की निंदा की है।
श्रीनगर : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पार्टी के कार्यकर्ता पर हुये हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हथियार उठाकर किसी निर्दोष को मारने से दशकों पुराने मामले का सामधान नहीं हो सकता है। मुफ्ती ने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ता पर हमले करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यकर्ता पूरी जिन्दगी आम लोगों के लिए कम करते हैं और उनकी सेवा करते हैं।
पीडीपी कार्यकर्ता लतीफ अहमद शाह पर अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलवामा में हमला किया था। उन्हें गंभीर हालत में श्रीनगर रेफर किया गया। महबूबा ने अस्पताल जाकर उनका हाल जाना। महबूबा ने कहा, मैं शाह पर हुये हमले की कड़ी निंदा करती हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना के साथ ही कहूंगी की हथियार उठाने से मसले हल नहीं होंगे।