Edited By ASHISH KUMAR,Updated: 11 Apr, 2018 05:30 PM
मध्यप्रदेश रेप में नंबर 1 है, जो इसकी छबि को दागदार करता है। वहीं पिछले एक माह से छेड़छाड़ और रेप के मामले बढ़े, तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यहां तक बोलना पड़ा की एक सप्ताह के अंदर एसेे मामले नही रुके तो एसपी को जिले से अलग कर दिया जाएगा। ऐसे...
मध्यप्रदेश (इंदौर): मध्यप्रदेश रेप में नंबर 1 है, जो इसकी छबि को दागदार करता है। वहीं पिछले एक माह से छेड़छाड़ और रेप के मामले बढ़े, तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यहां तक बोलना पड़ा की एक सप्ताह के अंदर एसेे मामले नही रुके तो एसपी को जिले से अलग कर दिया जाएगा। ऐसे में पुलिस मनचलों पर टूट पड़ी। इससे महिलाओं के मन मे सुरक्षा की भावना का जन्म हुआ लेकिन कुछ महिलाए ऐसी हैं जिन्होंने क़ानून को ही हथियार बना लिया।
झूठे आरोप में केस दर्ज
ऐसा ही अनोखा मामला इंदौर की एक कॉलोनी का है, जहा के रहवासी इन दिनों एक महिला से परेशान है। रहवासियो का आरोप है एक महिला ने कॉलोनी के चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया। ऊपर से महिला ब्लैकमेल भी कर रही है। महिला से पीड़ित लोग उसकी शिकायत एसपी मुख्यालय से की है। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के श्री कृष्ण एवेन्यू2 का है। यहां के रहवासी अपनी ही टाउनशिप की रहने वाली ममता नामक महिला से परेशान है। रहवासियों का आरोप है कि महिला ने पूर्व में कॉलोनी के चार युवकों पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। उनके आलावा वह शातिर महिला कई अन्य लोगो को भी बेवजह फंसा चुकी है। इतना ही नहीं वह महिला 4 युवको को फंसाने की धमकी देते हुए उनसे 3-3 लाख रूपये की डिमांड कर उन्हें ब्लैकमेल कर रही है।
एसपी ने दिया जांच के आदेश
शातिर महिला से परेशान होकर बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी उसकी शिकायत करने पुलिस कण्ट्रोल रूम पहुंचे। इस महिला की शिकायत रहवासी तेजाजी नगर पुलिस को कई बार कर चुके है। आरोप है कि पुलिस से साठगांठ होने के चलते उस पर कोई कार्रवाई नही हुई है। एसपी मुख्यालय मोहम्मद युसूफ कुरैशी से उसकी शिकायत गयी है। रहवासियों की शिकायत पर एसपी कुरैशी ने मामले की जाँच वरिष्ठ अधिकारों को सौंपी है।