दिल्ली- NCR में गर्मी से राहत, बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

Edited By vasudha,Updated: 20 Jul, 2019 02:55 PM

weather change in delhi ncr

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। शहर का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 74 फीसद थी...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। शहर का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 74 फीसद थी। 
PunjabKesari

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। शहर के लिए मौसम संबंधी आंकड़े प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। 

PunjabKesari
वहीं बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिती पैदा हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल बारिश का असर कम ही रहेगा, लेकिन अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने की संभावना है। 


PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!