दिल्ली-NCR में बारिश के बाद बदला मौसम, ओले पड़ने की संभावना

Edited By vasudha,Updated: 20 Feb, 2019 12:25 PM

weather change in delhi ncr after rain

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
PunjabKesari

मौसमविद् ने बताया कि दिन में और बारिश होने की संभावना है। उन्होंने शहर के अलग-अलग स्थानों पर ओला गिरने की भी अनुमान व्यक्त किया। मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे तक 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

PunjabKesari
एक अधिकारी ने बताया कि आसमान में मुख्य रूप से बादल छाये रहेंगे। दिन में हल्की बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।     

PunjabKesari
वहीं दिल्ली समेत पड़ोसी शहरों में प्रदूषण की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ हालात में बनी हुई है। पर्यावरणविदों के मुताबिक, तेज बारिश और तेज हवाओं के बगैर वातावरण में सुधार संभव नहीं है। चिकित्सकों की माने तो हर सांस के साथ कई अंगों में जहर पहुंच रहा है, जिससे सांस की नलियां सिकुड़ रही हैं। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!