Edited By Monika Jamwal,Updated: 27 Mar, 2019 12:17 PM
प्रदेश में मौसम साफ होने से दिन के पारे में उछाल आया है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर चला गया है।
श्रीनगर (मजीद) : प्रदेश में मौसम साफ होने से दिन के पारे में उछाल आया है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर चला गया है। जम्मू संभाग में भी तपिश बढऩे लगी है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि 29 मार्च को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग से जानकारी के अनुसार जम्मू में मौसम साफ है। दिन चढऩे के साथ तपिश का अहसास हुआ। इसी के साथ कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है।