mahakumb

Weather Report : हिमाचल में तापमान शून्य से भी नीचे, Delhi में आज छा सकता है घना कोहरा

Edited By Rahul Singh,Updated: 11 Dec, 2024 08:01 AM

weather report today temperature in himachal is below zero

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर अब भी जारी है। मंगलवार रात (10 दिसंबर) को राज्य के सात जिलों में तापमान माइनस में दर्ज किया गया। सुंदरनगर में 3.1 डिग्री, भुंतर में 2.9 डिग्री, कल्पा में -3.8 डिग्री, धर्मशाला में 3.9 डिग्री, ऊना में 1.2 डिग्री, नाहन...

Today Weather Report : हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर अब भी जारी है। मंगलवार रात (10 दिसंबर) को राज्य के सात जिलों में तापमान माइनस में दर्ज किया गया। सुंदरनगर में 3.1 डिग्री, भुंतर में 2.9 डिग्री, कल्पा में -3.8 डिग्री, धर्मशाला में 3.9 डिग्री, ऊना में 1.2 डिग्री, नाहन में 6.9 डिग्री, और पालमपुर में 1.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं, कांगड़ा, सोलन, मनाली और कई अन्य स्थानों पर भी ठंड का प्रभाव बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ने का अनुमान है। वहीं, कश्मीर घाटी में भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात का तापमान सामान्य से 2.7 से 5.7 डिग्री कम था। उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है, हालांकि अब मौसम शुष्क हो गया है।

दिल्ली में आ छा सकता है घना कोहरा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों मौसम में तेज बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिर रहा है। यूरोपीय सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स के मुताबिक, 16 दिसंबर तक दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी भारत में इस साल सर्दियां सामान्य से ज्यादा सख्त हो सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 10 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार 11 दिसंबर के लिए पूर्वानुमान है कि अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। साथ ही, कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छा सकता है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी खराब श्रेणी में पहुंच चुका है, और अगले दो दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है।

दिल्ली का एक्यूआई खराब श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार 10 दिसंबर को दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 234 दर्ज किया गया, जो सोमवार 9 दिसंबर को 186 था। यह वायु गुणवत्ता सूचकांक अब खराब श्रेणी में आ गया है।

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम
उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट हो रही है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 दिसंबर को यूपी के कई जिलों में घना कोहरा रहेगा और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार में भी सर्दी बढ़ने लगी है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में रात और दिन के तापमान में अंतर कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में रात का तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!