राजधानी में आंधी-तूफान के साथ बारिश, विमान सेवा भी हुई प्रभावित

Edited By Anil dev,Updated: 09 Jun, 2018 06:54 PM

weather weather maharashtra hurricane

लगातार मौसम का बदलता मिजाज लोगों की मुश्किलें खड़ी कर सकता है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बाद अब आंधी-तूफान आने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शनिवार (09 जून) को मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई है।

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी के चलते अंधेरा छा गया। मौसम विभाग ने राजधानी में मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई है। आंधी तूफान का असर मेट्रो और विमान सेवा पर भी पड़ा। दिल्ली में 18 विमानों को डायवर्ट किया गया। वहीं मुरैना के गोपालपुरा में बिजली गिरने की वजह से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में करीब 1 दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। दिल्ली एनसीआर में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से तेज धूल भरी आंधी और बारिश आ सकती है।
PunjabKesari
दिल्ली में नमी वाला मौसम 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आज की सुबह नमी वाली रही। यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। आद्र्रता का स्तर 71 फीसदी दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों ने आज दोपहर में बारिश की संभावना जाहिर की है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कल अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
   PunjabKesariमौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आसपास के राज्‍यों 9 जून से 12 जून तक बारिश तेज होने का पूर्वानुमान है। वहीं, शुक्रवार (08 जून) को उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और तूफान ने एक बार फिर कहर बरपाया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सूबे में तेज आंधी से 24 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि कहा जा रहा है कि पूर्वी इलाकों में उमस से निजाल फिलहाल नहीं मिलने वाली है। 
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!