राजधानी में गर्मी से मिल सकती है राहत, बदल रहा मौसम

Edited By vasudha,Updated: 21 Jun, 2018 12:22 PM

weather will change in delhi

राजधानी में पिछले ​कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरूवार को हल्की बारिश हो सकती है...

नेशनल डेस्क: राजधानी में पिछले ​कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में वीरवार को हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के प्रवक्ता के ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे न्यूनतम तापमान 30़ 9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया और दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे आद्र्रता का स्तर 58 प्रतिशत दर्ज किया। 
PunjabKesari
राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री दर्ज किया गया था जो इस सीजन के लिहाज से तीन डिग्री अधिक है। जलवायु में आए बदलावों के कारण देश में गर्मी का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। अब मार्च महीने में ही गर्म हवाएं चलने लगी हैं। जबकि कठोर गर्म हवाएं चलने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों में मार्च के महीने में गर्म हवाएं दर्ज की गई। 
PunjabKesari
मई में दिल्ली में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया जो सर्वाधिक है। मुंबई में इस साल सबसे गर्म मार्च था। वहां मार्च में अधिकतम पारा 41 डिग्री तक जा पहुंचा। राजस्थान में अप्रैल में ही लू चल पड़ी, महाराष्ट्र में भी लू का प्रकोप देखने को मिला। दिल्ली में मार्च में पालम क्षेत्र में तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!