Edited By vasudha,Updated: 10 Jul, 2019 03:12 PM
राजधानी दिल्ली में बुधवार को लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 80 फीसदी दर्ज की गई...
नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में बुधवार को लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 80 फीसदी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार दिन में आकाश में बादल छाये रहने के साथ-साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियम के आस-पास रहने का अनुमान है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
मौसम वैज्ञानिक ने मंगलवार को आकाश में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन उम्मीद के अनुसार बारिश नहीं हुई थी।