हरियाणा के धार्मिक स्थलों पर आस्ट्र्रेलिया से बनेगी वेब सीरिज

Edited By Archna Sethi,Updated: 30 Sep, 2022 10:10 PM

web series will be made from australia on religious places of haryana

हरियाणा में 48 कोस यात्रा को लेकर आस्ट्रेलिया से एक वेब सीरिज तैयार की जा रही है। जिसका मकसद हरियाणा के बारे में विदेश में रह रहे लोगों को जानकारी देने के साथ साथ उसकी सांस्कृतिक महत्व को भी उजागर करना है ताकि विदेश में रह रहे लोग इसके बारे में जाने...

 
चंडीगढ़, 30 सितंबर (अर्चना सेठी)हरियाणा में 48 कोस यात्रा को लेकर आस्ट्रेलिया से एक वेब सीरिज तैयार की जा रही है। जिसका मकसद हरियाणा के बारे में विदेश में रह रहे लोगों को जानकारी देने के साथ साथ उसकी सांस्कृतिक महत्व को भी उजागर करना है ताकि विदेश में रह रहे लोग इसके बारे में जाने और यहां आकर उन स्थलों के दर्शन करें। इसी तरह का प्रोजैक्ट हरियाणा सरकार भी तैयार करने की तैयारी में है। हरियाणा सरकार एक पुस्तिका के माध्यम से देश विदेश में रहने वाले लोगों को प्रदेश के धार्मिक स्थलों की जानकारी देगा। धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों को पूरी दुनिया के दर्शन करवाने की जानकारी देने के लिए आगे की रणनीति तैयार करना शुरु कर दी गई है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर टीम के साथ रंतुक यक्ष मंदिर के महंत राम अवतार दास पंडित बलराम गौतम-कात्यानी देवी मंदिर, ब्रह्म सरोवर, पंडित विनोद पंचोली (तीर्थ पुरोहित, पिहोवा), रोहित ब्रह्मचारी (जय राम विद्या पीठ), राजेश हुड्डा (केडीबी), दीप्ति अग्रवाल (एंकर), और परियोजना निदेशक सुरेंद्र भारद्वाज ने इस बारे में  संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा कि मुहूर्त शॉट की शूटिंग अभी शुरू हुई है मुहूर्त शॉट के साथ ऐतिहासिक रणटुक यक्ष मंदिर के महत्व को दर्शाया जा रहा है। जिसमें महंत राम अवतार ने रणटुक यक्ष मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का संक्षिप्त विवरण दिया है। टीम के सदस्यों और मंदिर के कर्मचारियों के अलावा, कई स्थानीय लोगों और भक्तों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।भारद्वाज ने कहा कि यह वेब सीरीज कुरुक्षेत्र और आसपास के जिलों के 48 कोस परिक्रमा में स्थित सभी तीर्थों को कवर करेगी।

 

भारतीय संस्कृति के प्रति लोग होंगे जागरूक
श्रृंखला का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के बारे में जागरूकता फैलाना और दुनिया भर में 48 कोस परिक्रमा के सभी तीर्थों के धार्मिक महत्व के बारे में विदेशों में रहने वाले भारतीयों को जागरूक करना है। वेब सीरीज का निर्माण वॉयस आजकल के बबीता और नवनीत आनंद करेंगे। वॉयस आजकल ऑस्ट्रेलिया में चलने वाला एक समुदाय आधारित शो है। फिल्म निर्माण और सामग्री निर्माण में व्यापक अनुभव रखने वाले सुरेंद्र भारद्वाज इस वेब-श्रृंखला के निदेशक भी होंगे। पंजाब के जीरकपुर में स्थित सुरेंद्र भारद्वाज मौजूदा समय में फिल्म गंगा फिल्म्स प्रोडक्शन हाउसचला रहे हैं।

 

हरियाणा में धार्मिक स्थलों की सैर के लिए बन सकती है स्वराज्य दर्शन योजना 
हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने आस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों के लिए बनाई जाने वाली इस वेब सीरिज की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा में ऐसे बहुत से धार्मिक स्थल हैं जिनके बारे में देश विदेश ही नहीं बल्कि बहुत से हरियाणा के लोगों को भी जानकारी नहीं है। हरियाणा के साथ सैंकड़ों साल पुरानी संस्कृति जुड़ी हुई है। बेव सीरिज की तर्ज पर हरियाणा में काम किया जाएगा। शुरुआत धार्मिक स्थलों से संबंधित एक पुस्तिका के प्रकाशन से की जाएगी। गुर्ज्र ने कहा कि ज्योतिसर में भगवान श्री कृष्ण ने गीत उपदेश दिया था। ज्योतिसर में एक अत्याधुनिक दीवार का निर्माण किया गया है जहां श्री कृष्ण को गीता उपदेश देते हुए और महाभारत के युद्ध से जुड़े दृश्य दिखाए जाएंगे। ज्योतिसर को विकसित करने के हरियाणा सरकारण द्बारा 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र बहुत ही सुंदर स्थल है। जिसकी 48 कोस की परिक्रमा में भव्य एवं दर्शनीय मंदिर मौजूद हैं। यमुनानगर के आदिबद्री में सरस्वती नदी का उद्गम स्थल है। आदिबद्री को विकसित करने पर 12 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए हैं और बांध निर्माण पर 300 करोड़ रुपये के करीब खर्च किए जाएंगे। यमुनानगर में सिखों की पहली राजधानी लौहगढ़ में एक संग्रहालय बनाया जा रहा है। लौहगढ़ में वीर बंदा बहादुर के नाम पर ट्रस्ट बनाया गया है। लौहगढ़ के किले के नजदीक यात्री निवास का निर्माण भी होगा। यहां सडक़ें, पुल का निर्माण कर दिया गया है। पंचकूला में हरियाणा की शान माता मनसा देवी मंदिर और नाडा साहिब गुरुद्बारा मौजूद है। सरकार दोनों स्थलों पर विशेष किस्म की रोशनी की व्यवस्था करवा रही है। कालका का काली माता मंदिर भी लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। पानीपत में योद्धा स्मारक बनाया जाएगा ताकि भावी पीढ़ी पानीपत के तीनों युद्धों की कहानी जान सके। हरियाणा में राखीगढ़ी को मोहनजोदाड़ों से भी पुराना माना गया है। इस स्थल का भी सरकार विकास करवा रही है। गुरुग्राम का शीतला माता मंदिर, फिरोजपुर झीरका में भगवान शिव का मंदिर, यमुनानगर में पंचमुखी हनुमान का मंदिर, पानीपत में खाटू श्याम का मंदिर हरियाणा के इतिहास की कहानी सुनाता है। हरियाणा में सैंकड़ों साल पुराने प्राचीन मंदिर धरोहरों के रुप में मौजूद हैं और इस सबको ध्यान में रखते हुए हरियाणा में स्वराज्य दर्शन योजना निर्धारण पर प्रोजैक्ट तैयार किया जाएगा। 
फोटो- हरियाणा में 48 कोस यात्रा पर आस्ट्रेलिया से तैयार हो रही  वेब सीरिज का मुहूर्त शॉट लेते सदस्य।
फोटो-हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर। 
  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!