कोराना संकट: भारत में फसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए लॉन्च हुई वेबसाइट

Edited By vasudha,Updated: 31 Mar, 2020 04:40 PM

website launched to help foreign tourists stranded in india

भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए पर्यटन मंत्रालय ने एक पोर्टल शुरू किया है जहां उन सेवाओं की जानकारी उपलब्ध होगी जिनका ये पर्यटक देश में रहते हुए लाभ ले सकते हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पोर्टल ‘स्ट्रैंडेड इन इंडिया'' का मकसद देश...

नेशनल डेस्क: भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए पर्यटन मंत्रालय ने एक पोर्टल शुरू किया है जहां उन सेवाओं की जानकारी उपलब्ध होगी जिनका ये पर्यटक देश में रहते हुए लाभ ले सकते हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पोर्टल ‘स्ट्रैंडेड इन इंडिया' का मकसद देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे पर्यटकों के लिए सहायता नेटवर्क बनाना है। 

PunjabKesari

पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना वायरस के चलते असाधारण स्थिति का सामना कर रहा है और यह पर्यटकों खासकर जो अन्य देशों से आए हैं उनकी कुशलता सुनिश्चित करने का प्रयास है। बयान में कहा गया कि पोर्टल strandedinindia.com पर कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर संबंधी समग्र जानकारी है जो विदेशी पर्यटक मददद के लिए प्रयोग कर सकते हैं।

 

विदेश मंत्रालय नियंत्रण केद्रों के साथ ही उनके संपर्क की जानकारी और राज्य या क्षेत्र आधारित पर्यटन सहायता अवसंरचना संबंधी सूचना भी इस पर उपलब्ध है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!