बंगाल: अर्जुन सिंह की पिटाई के विरोध में BJP ने बुलाया बंद, जनजीवन हुआ प्रभावित

Edited By vasudha,Updated: 02 Sep, 2019 01:41 PM

west bengal band against arjun singh beating

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अर्जुन सिंह पर कथित हमले के विरोध में पार्टी के 12 घंटे बंद के आह्रान के बाद सोमवार को शहर में जन-जीवन प्रभावित रहा...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के बैरकपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अर्जुन सिंह पर कथित हमले के विरोध में पार्टी के 12 घंटे बंद के आह्रान के बाद सोमवार को शहर में जन-जीवन प्रभावित रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच रविवार को हुई हिंसक झड़प के दौरान बैरकपुर से लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह के सिर में चोट लग गई थी। 


भाजपा के बंद की वजह से आज सुबह सियालदाह स्टेशन पर ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रही। इस दौरान सड़कों पर भी यातायात बाधित रहा और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे। अस्पताल में सिंह को देखने गये भाजपा नेता मुकुल रॉय ने कहा कि यह ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पूर्व-नियोजित साजिश थी


रॉय ने कहा कि बनर्जी अर्जुन सिंह को मारना चाहती हैं। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने मामले पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने जाबूझकर ऐसा किया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!