पश्चिम बंगाल के भाटपारा में झड़पों के एक दिन बाद भी हालात तनावपूर्णः 16 गिरफ्तार

Edited By shukdev,Updated: 21 Jun, 2019 05:08 PM

west bengal bhatpara violent clashes stress mamta banerjee

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना स्थित भाटपारा में दो समूहों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद शुक्रवार को भी हालात तनापूर्ण बने हुए हैं। इलाके में निषेधाज्ञा लागू है और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना स्थित भाटपारा में दो समूहों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद शुक्रवार को भी हालात तनापूर्ण बने हुए हैं। इलाके में निषेधाज्ञा लागू है और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि झड़पों के संबंध में 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा से जुड़े बताए जा रहे दो समूहों के बीच गुरुवार को झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। 

PunjabKesari

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने चिंता जताते हुए कहाए न केवल भाटपारा बल्कि पूरे राज्य में शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। भाटपारा और जगद्दल क्षेत्रों में दुकानें और बाजार बंद रहे। इंटरनेट सेवाओं पर भी अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है। इलाके के भीतर और उसके आसपास धारा 144 लागू है। हालांकि गुरुवार रात को किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली। कई लोगों ने आज सुबह कांकीनारा बाजार के निकट बम धमाके की आवाज सुनाई देने की बात कही। 

PunjabKesari
हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है। भाजपा ने राज्य प्रशासन पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तरह काम करने का आरोप लगाया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने भाटपारा आगजनी घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना में शामिल लोगों के खिलाफ ष्उनकी राजनीतिक पहचान का ख्याल किये बिना सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!