पश्चिम बंगालः भाजपा महिला नेता पर बरसाई गोलियां, बीजेपी ने टीएमसी पर लगाया आरोप

Edited By Yaspal,Updated: 07 Sep, 2020 05:55 PM

west bengal bjp women leaders showered bullets bjp accuses tmc

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में अज्ञात बदमाशों ने भाजपा महिला इकाई की एक नेता पर सोमवार को गोलियां चलाई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के बिष्णुपुर इलाके में भारतीय जनता महिला मोर्चा की एक...

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में अज्ञात बदमाशों ने भाजपा महिला इकाई की एक नेता पर सोमवार को गोलियां चलाई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के बिष्णुपुर इलाके में भारतीय जनता महिला मोर्चा की एक इकाई की उपाध्यक्ष राधारानी नस्कर पर रघुदेबपुर गांव में उनके घर के पास गोलियां चलाई गईं।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि एक स्थानीय अस्पताल ने उन्हें भर्ती नहीं किया और बाद में भाजपा नेता को कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी महिला मोर्चा की आवाज को चुप कराना चाहती है। तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन किया और दावा किया कि यह भाजपा के अंदर गुटबाजी का नतीजा है। पुलिस ने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!