Edited By Seema Sharma,Updated: 30 Jul, 2020 08:21 AM
पश्चिम बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा का 78 वर्ष की उम्र में निधन। उनके परिवार ने दी जानकारी कि मित्रा ने गुरुवार देर रात 1.30 बजे आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। सोमेन मित्रा कई बीमारियों से ग्रसित थे...
नेशनल डेस्कः पश्चिम बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा का 78 वर्ष की उम्र में निधन। उनके परिवार ने दी जानकारी कि मित्रा ने गुरुवार देर रात 1.30 बजे आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। सोमेन मित्रा कई बीमारियों से ग्रसित थे और उनका कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज भी चल रहा था।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मित्रा को कुछ दिनों पहले ही किडनी की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। वहीं उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने सोमेन मित्रा के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, WBPCC के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली है, इस अपार हानि के बीच हमारी प्रार्थनाएं और विचार दादा के परिवार के साथ हैं।