Edited By Pardeep,Updated: 20 Sep, 2020 01:30 AM
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार को भूमि विवाद में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके भाई ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना हरिन्घता...
हरिन्घताः पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार को भूमि विवाद में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके भाई ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना हरिन्घता पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुरुमबेलिया-मोल्लाबेलिया में हुई।
उन्होंने कहा कि विवाद में अली हुसैन मंडल ने अपने भाई मंसूर अली मंडल पर लाठी से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गये। पुलिस ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।