दिल्ली के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, बाल-बाल बची 50 लड़कियां

Edited By Anil dev,Updated: 29 May, 2019 01:49 PM

western delhi janakpuri metro station dfs fire department

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित लड़कियों के एक छात्रावास में बुधवार सुबह आग लग गई जिसके बाद 50 लड़कियों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। मुख्य दमकल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि धुंए...

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित लड़कियों के एक छात्रावास में बुधवार सुबह आग लग गई जिसके बाद 50 लड़कियों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। मुख्य दमकल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि धुंए में सांस लेने के कारण हुई परेशानी के चलते छह लड़कियों को नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया। 

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से दो को छुट्टी दे दी गई। दमकल विभाग ने बताया कि उन्हें तड़के तीन बजे आग लगने की खबर मिली जिसके बाद चार दमकल गाडिय़ों को घटनास्थल रवाना किया गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि छात्रावास के भूतल प्रवेश पर एक बिजली पैनल से आग लगने से घटना हुई। दमकल अधिकारी ने बताया कि तड़के साढ़े तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया। 

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!