ऑफ द रिकॉर्डः ‘बिहार में दो दशकों तक भाजपा’ का चेहरा रहे सुशील मोदी का क्या होगा?

Edited By Pardeep,Updated: 24 Nov, 2020 05:38 AM

what will happen to sushil modi the face of bjp in bihar for two decades

बिहार में दो दशकों तक भाजपा का चेहरा रहे सुशील मोदी का राजनीतिक भविष्य अचानक अनिश्चितता के अंधेरे में चला गया है। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेतली के साथी रहे सुशील मोदी के शब्द बिहार में कानून के बराबर होते थे। उनके विरोधी उ

नई दिल्लीः बिहार में दो दशकों तक भाजपा का चेहरा रहे सुशील मोदी का राजनीतिक भविष्य अचानक अनिश्चितता के अंधेरे में चला गया है। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेतली के साथी रहे सुशील मोदी के शब्द बिहार में कानून के बराबर होते थे। उनके विरोधी उन पर यह आरोप लगाते हैं कि सुशील मोदी ने भाजपा को बिहार में नीतीश कुमार की बी टीम बना दिया था। 
PunjabKesari
जब बिहार में कोई विकल्प नहीं था तो पार्टी सारे कड़वे घूंट पी रही थी परंतु नरेंद्र मोदी को भाजपा का प्रधानमंत्री चेहरा प्रस्तुत किए जाने के बाद पासा पलट गया। षड्यंत्र की थ्योरी को हवा देने के लिए कई कहानियां बनाई जा रही हैं। उनमें से एक कहानी यह है कि सुशील मोदी ने 2013 में एक बयान दिया था कि नीतीश कुमार में ‘प्रधानमंत्री बनने के गुण हैं’। हालांकि नीतीश कुमार 2017 में लालू प्रसाद यादव से अपने मतभेदों के कारण एन.डी.ए. में लौट आए थे। 
PunjabKesari
जेतली की मौत के बाद सुशील मोदी यह समझ नहीं सके कि दिल्ली में क्या चल रहा था। भाजपा ने पार्टी को बिहार में नीतीश कुमार की बी टीम बनने से रोकने के लिए कदम उठाए। पार्टी के लिए जे.पी. नड्डा बिहार के जानकार निकल आए। वह वहां पढ़े थे और उन्होंने वहां जीत हासिल करने के लिए योजना बनाई। बताया जाता है कि सुशील मोदी इस फार्मूले को स्वीकार करने से हिचकिचा रहे थे परंतु उनकी चली नहीं। 
PunjabKesari
जब विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनता दल (यू) से अधिक सीटें जीत लीं तो सुशील मोदी का भाग्य भी तय हो गया। सबसे पहले, सुशील मोदी को बिहार कैबिनेट में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन.डी.ए.) की नई सरकार से दूर रखा गया। उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाने की बजाय उनके जूनियर नेताओं को यह पद दे दिया गया। 

नीतीश कुमार चाहते थे कि सुशील मोदी को भी कैबिनेट में शामिल किया जाए परंतु भाजपा ने इंकार कर दिया। सुशील मोदी स्पीकर भी नहीं बन सकते क्योंकि वह एक एम.एल.सी. हैं। अब उन्हें उम्मीद है कि शायद उन्हें  राज्यसभा में लाकर मंत्री पद दिया जा सकता है परंतु सीनियर मोदी उनके बारे में क्या सोच रहे हैं, यह उस पर निर्भर करेगा।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!