Edited By Monika Jamwal,Updated: 03 May, 2019 04:45 PM
कठुआ जिला के गाव गद्याल में 80 कनाल खेतों में खड़ी गेहूं की फसल अज्ञात कारणों से जलकर राख हो गई, जिससे दर्जनों किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है।
कठुआ : कठुआ जिला के गाव गद्याल में 80 कनाल खेतों में खड़ी गेहूं की फसल अज्ञात कारणों से जलकर राख हो गई, जिससे दर्जनों किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। फसल पूरी तरह पक चुकी थी किसान इसे काटने की तैयारी कर रहे थे। कुछ खेतों में कटाई भी चल रही है और उनमें रखी कटी हुई गेहूं आग की चपेट में आने से जल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र से सैकड़ों किसान घटनास्थल पर पहुंच गए और आग को बुझाने का काम शुरू किया।
सुबह 11 बजे के करीब गाव गद्याल में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। उधर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आग लगने के कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस बात का भी आरोप लगाया जा रहा है कि गर्मियों में इस तरह से नुकसान को बचाने के लिए प्रशासन पहले से प्रबंध नहीं करता है।