Edited By vasudha,Updated: 20 Aug, 2019 12:38 PM
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मंगलवार को अगल ही रूप देखने को मिला। उन्होंने सुबह राजधानी जयपुर के चौड़ा रास्ता में पहुंच कर मिट्टी के सकोरे में चाय की चुस्कियां ली। मुख्यमंत्री की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जो काफी वायरल हो रही है...
नेशनल डेस्क: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मंगलवार को अगल ही रूप देखने को मिला। उन्होंने सुबह राजधानी जयपुर के चौड़ा रास्ता में पहुंच कर मिट्टी के सकोरे में चाय की चुस्कियां ली। मुख्यमंत्री की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जो काफी वायरल हो रही है।
जानकारी के अनुसार गहलोत सुबह अक्षय ऊर्जा दौड़ को रवाना करने के बाद चौड़ा रास्ता स्थित साहू रेस्टोरेंट पहुंचे। उन्होंने मिट्टी के सकोरे में चाय की चुस्कियां लेते हुए मंत्री परिषद के सदस्यों एवं विधायकों के साथ चर्चा की।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सूचना एवं जनसंपकर् राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना, सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, उपसचेतक महेंद्र चौधरी, महापौर विष्णु लाटा, विधायक रफीक खान, गोपाल मीणा तथा इन्द्रा मीणा, कृष्णा पूनिया तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।