ऑफ द रिकॉर्डः जब नायडू ने PM का फोन नहीं सुना

Edited By Seema Sharma,Updated: 10 May, 2018 08:09 AM

when naidu did not hear the pm call

यह अविश्वसनीय मगर सच है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू प्रधानमंत्री के साथ इतने अधिक नाराज हैं कि उन्होंने मोदी का टैलीफोन सुनने से भी इंकार कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री नायडू को उनके 68वें जन्मदिन पर बधाई देना चाहते थे। यह...

नेशनल डेस्कः यह अविश्वसनीय मगर सच है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू प्रधानमंत्री के साथ इतने अधिक नाराज हैं कि उन्होंने मोदी का टैलीफोन सुनने से भी इंकार कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री नायडू को उनके 68वें जन्मदिन पर बधाई देना चाहते थे। यह एक शिष्टाचार फोन था। मुख्यमंत्री राज्य के लिए पैकेज में विलम्ब और केंद्र के खिलाफ रोष जताने को लेकर धरने पर बैठे हुए थे। जब उन्हें मालूम हुआ कि भाजपा ने वाई.एस.आर. कांग्रेस के साथ सम्पर्क कायम किया है तो उन्होंने एन.डी.ए. के साथ संबंध तोड़ लिए।
PunjabKesari
प्रधानमंत्री फोन के जरिए उन्हें यह संदेश देना चाहते थे कि वह उनसे खफा नहीं हैं और वह उनके योगदान की सराहना करते हैं मगर नायडू उनसे इतने अधिक नाराज थे कि वह भाजपा और प्रधानमंत्री के साथ किसी तरह का कोई संबंध नहीं रखना चाहते हैं। वास्तव में केंद्र सरकार नायडू के इस संकेत से इतनी बौखला गई कि उसने राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन को वापस आंध्र प्रदेश भेज दिया कि वह नायडू को मनाएं।
PunjabKesari
राज्यपाल दिल्ली में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिलने आए थे मगर वह उनसे मिले बिना ही वापस लौट गए। राज्यपाल ने नायडू के साथ मुलाकात की मगर बातचीत विफल रही क्योंकि नायडू को राज्यपाल पर विश्वास नहीं। भाजपा का चिंतित होना स्वाभाविक है क्योंकि महाराष्ट्र के बाद अब आंध्र प्रदेश में उसे झटका लगा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!