सोनिया-मेनका गांधी का हुआ आमना-सामना, हुआ अभिवादन लेकिन नहीं मिली नजरें

Edited By Yaspal,Updated: 18 Jun, 2019 07:24 PM

when sonia gandhi maneka gandhi s face to face know what happened

लोकसभा में शपथ ग्रहण समारोह के आज दूसरे दिन एक ऐसा भी नजारा दिखायी दिया, जब जेठानी के अभिवादन के लिए देवरानी के हाथ जरूर जुड़े, लेकिन दोनों में नजरें नहीं मिली। उत्तर प्रदेश के सदस्यों को शपथ दिलाने के क्रम में लोकसभा महासचिव...

नई दिल्लीः लोकसभा में शपथ ग्रहण समारोह के आज दूसरे दिन एक ऐसा भी नजारा दिखायी दिया, जब जेठानी के अभिवादन के लिए देवरानी के हाथ जरूर जुड़े, लेकिन दोनों में नजरें नहीं मिली। उत्तर प्रदेश के सदस्यों को शपथ दिलाने के क्रम में लोकसभा महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम पुकारा, तो सदन तालियों से गूंज उठा। सोनिया गांधी ने हिन्दी में शपथ ली, इस दौरान उनके पुत्र एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मोबाइल से वीडियो बनाते देखे गये।

अपनी सीट पर पहुंचने पर राहुल गांधी ने मां को बधाई दी। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने सोनिया गांधी को हिन्दी में शपथ लेने के लिए साधुवाद दिया। सोनिया गांधी के बाद बारी आयी मेनका गांधी की। जब उनका नाम पुकारा गया तो सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार तालियां बजायी और भारत माता की जय के उद्घोष किये। इस दौरान श्रीमती सोनिया गांधी को भी मेज थपथपाते देखा गया।

मेनका जब शपथ लेने माइक के पास पहुंची तो उन्हें ध्यान आया कि वह अपना पढ़ने का चश्मा सीट पर ही भूल आयी हैं, वह लौटकर सीट पर गयीं और अपना चश्मा लिया। शपथ के बाद मेनका अस्थायी अध्यक्ष का अभिवादन करके विपक्षी सदस्यों की सीटों की ओर से गुजर रही थीं, तो उन्होंने अगली पंक्ति में बैठी सोनिया गांधी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया, जिसका जवाब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने हाथ जोड़कर दिया, लेकिन दोनों की नजरें नहीं मिलीं।
PunjabKesari
मेनका गांधी के पुत्र वरुण गांधी का नाम पुकारे जाने पर भी सोनिया गांधी मेज थपथपाती नजर आयीं। शपथ के बाद वरुण ने चचेरे भाई राहुल और ताई सोनिया गांधी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!