Edited By Yaspal,Updated: 27 Apr, 2018 08:00 PM
भारतीय लड़का और चाइना मैम, जी हां दक्षिण के पश्चिमी प्रांच युनान में एक भारतीय युवक ने चीन की लड़की से शादी की। यह भारतीय युवक रेंजिए (चीनी नाम) की मेडिकल पढ़ाई करने 2008 में चीन की कुमिंग यूनिवर्सिटी गए थे।
इंटरनेशन डेस्कः भारतीय दूल्हा और चाइना मैम, जी हां चीन के दक्षिण के पश्चिमी प्रांच युनान में एक भारतीय युवक ने चीनी लड़की से शादी की। यह भारतीय युवक रेंजिए मेडिकल की पढ़ाई करने 2008 में चीन की कुमिंग यूनिवर्सिटी गए थे। पढ़ाई के बाद वो वहीं की युनान मिंजु विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हो गए, उन्हें वहां एक चीनी लड़की से प्यार हो गया और शादी कर ली। वैसे भी बहुत लोगों ने चीनी लड़कियों से शादी करके वहीं बस गए।
युनान में जब भारतीय दूल्हे की बारात गाजे बाजे के साथ निकली तो लोग देखते रह गए। उनके लिए भारतीय बारात को देखना एक अलग तरह का अनुभव था। चीनी युवती का नाम है फेंग जिंग। फेंग को घूमने का शौकर है और साल 2012 में वो भारत घूमने आईं और भारतीय युवक रेंजिए को उनके दोस्तों ने यह जिम्मेदारी उन्हें दी कि वह फेंग को भारत घूमने में मदद करें और इसी यात्रा के दौरान दोनों में प्यार हो गया।
रेंजिए और फेंग भारत घूमने के बाद चीन वापस पहुंचे, तब तक दोनों में प्यार काफी बढ़ चुका था और दोनों मिलने लगे। कुछ महीने के बाद रेंजिए ने फेंग से शादी की बात कही और वो मान गईं। रेंजिए चाहते थे कि शादी भारतीय रीतिरिवाजों से हो। फेंग को इसे लेकर थोड़ी अड़चन थी कि ऐसी शादी चीन में कैसे हो सकती है। लेकिन वधू पक्ष ने कुछ हिचकिचाहट के बाद इस पर अपनी रजामंदी दे दी। 2015 में दोनों भारतीय रीति रिवाज के मुताबिक शादी के बंधन में बंध गए।