'AAP जहां-जहां जाती है, भ्रष्‍टाचार बढ़ जाता है..' : पंजाब के मंत्री की बर्खास्तगी पर बीजेपी ने कसा तंज

Edited By Yaspal,Updated: 24 May, 2022 05:15 PM

wherever aap goes corruption increases   bjp takes a jibe

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। भ्रष्टाचार के मामला सामने आने के बाद उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने थोड़ी देर पहले ही स्वास्थ्य...

नेशनल डेस्कः पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। भ्रष्टाचार के मामला सामने आने के बाद उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने थोड़ी देर पहले ही स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त किया था और पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है।

पंजाब में नई नवेली 'आप' सरकार के मंत्री की बर्खास्‍तगी और गिरफ्तारी पर बीजेपी ने चुटकी ली है। बीजेपी प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने कहा, 'अभी खबर आई है कि पंजाब के पूर्व स्वास्थ मंत्री विजय सिंगला को मजबूरी में हटाया गया। 68 दिन हुए हैं, 'आप' की पापी सरकार सत्‍ता में आई है। 68 दिन में एक बात का निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि 'आप; अराजक, भ्रष्टाचारी और घूसखोर हो गए हैं।

बीजेपी प्रवक्‍ता ने कहा, 'AAP जहां-जहां जाती है, भ्रष्‍टाचार बढ़ जाता है। भ्रष्टाचारी कांग्रेस गई और आम आदमी पार्टी आ गई।' आम आदमी पार्टी के संयोजक पर निशाना साधते हुए भाटिया ने कहा, 'अरविन्द केजरीवाल जी, आंसू आपकी आंखों में नहीं हैं। पंजाब की जनता कह रही है कि एक भ्रष्टाचारी गए और दूसरे आ गए। यह जो घड़ियाली आँसू हैं इससे देश के घड़ियाल भी शरमा जाएंगे। 6 अप्रैल 2022 को ही आपका व्यक्तव्य था कि 20 दिन में हमने पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। आप यह स्वीकार रहे है उस भ्रष्टाचार को पुनर्जन्म आपने ही कराया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!