VIDEO: शाह के हाथ से फिसला तिरंगा, कांग्रेस बोली-झंडा संभाल नहीं सकते, देश क्या संभालेंगे

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Aug, 2018 02:29 PM

which can not handle the flag how they will handle country

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा ध्वजारोहण करने के दौरान झंडे के नीचे गिरने का एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने आज कटाक्ष किया कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा ध्वजारोहण करने के दौरान झंडे के नीचे गिरने का एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने आज कटाक्ष किया कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दिख रहा है कि शाह जब ध्वजारोहण के लिए रस्सी खींच रहे तो झंडा नीचे गिर गया।
 

कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे?’’ उसने आरोप लगाया, ‘‘50 साल से ज्यादा समय तक देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता। दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं।’’ 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!