पीडीपी और नैकां के वंशवाद की बात करने वाली भाजपा ने उनके साथ गठबंधन क्यों किया  : लाल सिंह

Edited By Monika Jamwal,Updated: 15 Apr, 2019 12:10 PM

why bjp alliance with nc and pdp said lal singh

डोगरा स्वाभिमान संगठन के नेता चौधरी लाल सिंह ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है।

जम्मू : डोगरा स्वाभिमान संगठन के नेता चौधरी लाल सिंह ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कह रही है कि पीडीपी और नैकां के वंशवाद ने जम्मू कश्मीर की तीन पीढिय़ों को बर्बाद किया है तो भाजपा ने उनके साथ गठबंधन क्यों किया। बिलावर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये उन्हांने कहा कि अगर भाजपा इस बात को लेकर इतनी ही आवश्स्त है कि वंशवाद राजनीति राज्य को खतरे में डाल रही है तो सत्ता के लालच में उसने उसको सहयोगी क्यों बना लिया।


लाल सिंह उधमपुर-डोडा सीट से उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू का डोगरा अब राष्ट्रवादी लालची पार्टियों के चक्कर में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जम्मू की बात कोई नहीं करता है। सिंह ने कहा कि एक कश्मीरी पंडित को भाजपा कश्मीर नहीं भेज सकती है और अब फिर से विस्थापितों को वापस भेजने का राग अलाप रही है। लाल सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने धारा 370 को एक हौवा बना रखा है और इससे वो लोगों को अब मूर्ख नहीं बना सकते हैं क्योंकि जनता जानती है कि यह सिर्फ चुनावी वादे हैं जो कभी पूरे नहीं हा सकते हैं।
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!