नवरोज पर गूगल ने बनाया है डूडल, जानिए क्यों मनाया जाता है यह त्योहार

Edited By ,Updated: 21 Mar, 2017 12:34 PM

why is navaroj festival celebrated

पारसी लोग जिस त्योहार को बड़े हर्ष और उल्लास से मनाते हैं वह ''नवरोज'' है। भारत के अल्पंख्यक समुदायों में पारसियों की गणना एक बहुत ही दिलचस्प समुदाय के रूप में की जाती है।

नैशनल डैस्कः पारसी लोग जिस त्योहार को बड़े हर्ष और उल्लास से मनाते हैं वह 'नवरोज' है। भारत के अल्पंख्यक समुदायों में पारसियों की गणना एक बहुत ही दिलचस्प समुदाय के रूप में की जाती है। लगभग 1200 वर्ष पहले इन लोगों को ईरान से धार्मिक अत्याचारों से बचने के लिए भागनापड़ा था, क्योंकि ईरान के शासक और लोग अन्य धर्म को मानते थे। ईरान से आकर इन लोगों ने भारत में शरण ली।  यहाँ आकर ये लोग गुजरात राज्य और बंबई में बस गए। गूगल ने आज नवरोज त्योहार पर डूडल बनाया है। भारत में इसको लगभग दो हफ्ते तक मनाया जाता है। ये लोग इस दिन को अपने नए साल के रूप में मनाते हैं। इसके साथ ही ये लोग इस दिन को वसंत के आने के रूप में भी देखते हैं।

ऐसे मनाया जाता है नवरोज
इस दिन लोग वसंत आने की खुशी में शॉपिंग करते हैं। नए कपड़े खरीदते हैं। इसके अलावा वे अपने मंदिर में जाकर प्रार्थना भी करते हैं। इस दिन के लिए विशेष रूप का खाना बनाते है। जो लोग उस विशेष तरह के खाने की चीजों को खरीदना चाहते हैं तो उनके ऐसी किसी खाने की दुकान पर जाना पड़ता है जो कि पारसियों द्वारा चलाई जा रही हो। इस दिन लोग इरानी अंदाज में पारिवारिक डिनर का आयोजन भी करते हैं। इसके अलावा लोग एक दूसरे को नए साल के मौके पर तोहफे भी देते हैं।

गूगल ने बनाया डूडल
नवरोज के मौके पर गूगल में तितलियों को उड़ते हुए दिखाया है। इसके साथ ही पीछे हयात और ट्यूलिप की पेड़-पत्तियों को भी दिखाया गया है। नवरोज के मौके पर पारसी-फासरी लोग अपने घरों और वहां की टेबल्स को उनसे ही सजाते हैं। इस डूडल को भारत के अलावा अज़रबैजान, उजबेकिस्तान, किर्गिस्तान में देखा जा सकता है। इसको गूगल डूडल फॉर नवरोज 2017 नाम दिया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!