जानिए क्यों राबड़ी देवी के समर्थन मेें खड़े हुए सुशील मोदी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Aug, 2017 04:47 PM

why sushil modi stand in support of rabri devi

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का समर्थन किया। सुशील मोदी को सृजन घोटाले के मामले को लेकर राबड़ी देवी के समर्थन में खड़ा पाया गया।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सृजन घोटाले के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को केवल उसके पदावधि में घोटाला होने की वजह से आरोपी कहना सही नही है। उस मामले की जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।

सृजन घोटाले के समय राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थी केवल इस बात पर उन्हें आरोपी करार नही दिया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जांच के दौरान कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुशील मोदी ने बिहार विधानसभा में पत्रकारों से बात करते समय अपने ऊपर लगे आरोपों का भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उनके विभाग में भी पैसोें को उड़ा दिया गया था, लेकिन इसमें उनको दोषी मानना सही नही है। विधानमंडल के मानसून सत्र में हुए हंगामे पर सुशील मोदी ने कहा कि इस घोटाले पर सरकार सदन में विस्तार रुप से चर्चा करने के लिए तैयार है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!