Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Feb, 2016 12:40 AM
दुनिया के हर धड़कते दिल को आज के दिन यानि 14 फरवरी का बेसब्री से इंतजार रहता है। प्यार करने वाले इस दिन को अपने अपने ढंग से मनातें हैं।
जालंधर: दुनिया के हर धड़कते दिल को आज के दिन यानि 14 फरवरी का बेसब्री से इंतजार रहता है। प्यार करने वाले इस दिन को अपने अपने ढंग से मनातें हैं। लेकिन क्या आपकों मालूम है कि आखिर क्यों मनाते है वैलेंटाइन डे और इस दिन का क्या महत्व हैं आज हम आपकों इसके बारे में बताने जा रहे है।
वैलेंटाइन डे का महत्व
कहा जाता है कि ‘वेलेंटाइंस डे’ का नाम संत वेलेंटाइन के नाम पर रखा गया है। दरअसल रोम में तीसरी सदी में क्लॉडियस नाम के राजा का राज हुआ करता था। क्लॉडियस का मानना था कि विवाह करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि खत्म हो जाती है। इसी के चलते उसने पूरे राज्य में यह आदेश जारी कर दिया कि उसका कोई भी सैनिक या अधिकारी शादी नहीं करेगा। लेकिन संत वेलेंटाइन ने क्लॉडियस के इस आदेश पर कड़ा विरोध जताया और पूरे राज्य में लोगों को विवाह करने के लिए प्रेरित किया। संत वेलेंटाइन ने अनेक सैनिकों और अधिकारियों का विवाह करवाया। अपने आदेश का विरोध देख आखिर क्लॉडियस ने 14 फरवरी सन 269 को संत वेलेंटाइन को फांसी पर चढ़वा दिया। तब से उनकी याद में यह दिन मनाया जाता है।
माने तो प्यार करने वालों के लिए हर दिन खास होता है और अपने साथी से प्यार जताने के लिए दिन और तारीख मायने नहीं रखती लेकिन दौडती हुई जिंदगी के लिए आज का दिन मोहब्बत के नाम कर दिया गया। कई देशों में इस दिन को मनाया जाता हैं।