कुत्तों के साथ सुलाता था पति, 4 साल बाद खुली दूसरी शादी की पोल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 05:53 PM

wife is compelled to sllep with dog

बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसे सुन लोगों का प्यार से भरोसा उठ गया है। यहां एक महिला को उसका पति पालतू जानवरों के साथ सुलाता था। यही नहीं महिला का आरोप है कि...

नेशनल डेस्क: बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसे सुन लोगों का प्यार से भरोसा उठ गया है। यहां एक महिला को उसका पति पालतू जानवरों के साथ सुलाता था। यही नहीं महिला का आरोप है कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा था। पोल खुलने के बाद उसके पति और सोतन ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे खाना भी नहीं दिया जाता था। 

जलालगढ़ थाना क्षेत्र के धनगामा निवासी नजरा प्रवीण ने पुलिस को बताया कि 5 साल पहले उसकी मुलाकात मोहम्मद तबरेज से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि तबरेज ने बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब बांव वालों की इसकी जानकारी मिली तो दोनों की शादी करवा दी। जब वह ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि तबरेज की पहले ही शादी हो चुकी है। इसके बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। 

प्रवीण ने आरोप लगाया कि तबरेज पहली पत्नी के साथ अपने कमरे में रहता था और उसे पालतू पशुओं के बीच रहने को मजबूर करता था। ससुराल वालों के जुर्म बढ़ते देख उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने उसे परामर्श केंद्र भेज दिया गया। परामर्श केंद्र ने मामले की सुलह के लिए दोनों पक्ष को बुलाया। इस दौरान तबरेज ने बताया कि उसके घर में एक ही कमरा है जिसमें वह अपनी पहली पत्नी के साथ रहता है। नजरा कमरे में उसके साथ नहीं रहना चाहती इस कारण वह घर के पालतू जानवरों के साथ बरामदे पर रहती है। परामर्श केंद्र द्वारा हस्तक्षेप कर पति को शीघ्र ही दूसरा कमरा बनाने का सुझाव दिया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!