महाराष्ट्र विस चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में चल रही हवा: सिंधिया

Edited By shukdev,Updated: 19 Oct, 2019 12:46 AM

wind in favor of congress in maharashtra assembly scindia

कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र की सत्ता में परिवर्तन अपरिहार्य है और विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। कोल्हापुर-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी रितुराज पाटिल...

कोल्हापुर: कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र की सत्ता में परिवर्तन अपरिहार्य है और विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। कोल्हापुर-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी रितुराज पाटिल के पक्ष में प्रचार के लिए आए सिंधिया ने ‘यूथ कनेक्ट' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस के लिए अनुकूल माहौल है। 

उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले पांच साल के दौरान नौकरियों के सृजन करने और उद्योगों के बंद होने जैसी महत्वपूर्ण समस्या को हल करने में यह सरकार विफल रही है। इतिहास की पाठ्य पुस्तक की कक्षा चौथी से छत्रपति शिवाजी महाराज पर एक अध्याय के बहिष्कार के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने राज्य सरकार के इस कदम को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह न केवल राज्य के लिए बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!