पहाड़ों से आ रही हवाओं ने कम किया प्रदूषण, दिल्ली में बढी ठंड

Edited By vasudha,Updated: 04 Dec, 2019 01:50 PM

winds coming from the mountains reduced pollution

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को यह 9.1 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि न्यूनतम तापमान शुक्रवार को सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है..

नेशनल डेस्क: दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को यह 9.1 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि न्यूनतम तापमान शुक्रवार को सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों से उत्तरपश्चिम दिशा में तेज गति वाली ठंडी और शुष्क हवाएं चल रही है। 

PunjabKesari

तापमान गिरने और हवा की गति में कमी आने की वजह से शुक्रवार तक प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। बुधवार सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर वायु गुणवत्ता 280 दर्ज की गई। वहीं गाजियाबाद में यह 333, गुड़गांव में 266 और ग्रेटर नोएडा में 286 दर्ज की गई थी। 

PunjabKesari

भारतीय मौसम विभाग ने आकाश में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान जाहिर किया है। सोमवार को तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान था। 

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!