कमरे में बिखरा सामान, गर्दन पर नीले निशान... महिला की कुर्सी पर मिली ला'श

Edited By Updated: 02 Sep, 2026 11:25 AM

woman dead home  hasanpur   keshavpuram kanpur uma kushwaha

कानपुर के केशवपुरम के हसनपुर इलाके में 60 वर्षीय महिला अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आशंका है कि यह घटना लूट के प्रयास के दौरान हुई। एक अधिकारी के अनुसार उमा कुशवाहा मंगलवार को कुर्सी पर मृत पाई गईं, उनकी...

कानपुर: कानपुर के केशवपुरम के हसनपुर इलाके में 60 वर्षीय महिला अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आशंका है कि यह घटना लूट के प्रयास के दौरान हुई। एक अधिकारी के अनुसार उमा कुशवाहा मंगलवार को कुर्सी पर मृत पाई गईं, उनकी गर्दन के आसपास गहरे नीले रंग का निशान मिला, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। घर का सामान भी बिखरा हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे सामने आई, जब एक किरायेदार सबमर्सिबल पंप चालू करने गई और उसने उमा को कुर्सी पर बैठे देखा और बार-बार आवाज देने पर भी कोई जवाब न मिलने पर उनके पति शिवमंगल कुशवाहा को सूचना दी। कुशवाहा की किताबों की दुकान है। सूचना मिलने पर शिवमंगल तुरंत घर पहुंचे और शुरुआत में उन्हें लगा कि उनकी पत्नी को दिल का दौरा पड़ा है, बाद में उन्होंने अपनी पत्नी की गर्दन पर निशान और बिखरा हुआ सामान देखा, जिसके बाद परिवार को लूट का शक हुआ। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस एम कासिम आब्दी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीमें रात करीब 11 बजे घर पहुंचीं।

परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ
उन्होंने बताया कि जबरन घुसने या सेंधमारी के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और सर्विलांस टीमों के जरिए तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। डीसीपी ने कहा, "यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि हत्या लूट के बाद की गई या इसके पीछे कोई और मकसद था। गायब हुई नकदी या कीमती सामान के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।" डीसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उमा के बड़े बेटे अमरीश की अलमारी को निशाना बनाया गया था क्योंकि उसमें आभूषण रखे थे, जबकि उनके छोटे बेटे आशीष की अलमारी को हाथ तक नहीं लगाया गया था। थाना प्रभारी (रावतपुर) कमलेश राय ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और घटना की जांच के लिए टीम गठित की गईं हैं।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!