Edited By Monika Jamwal,Updated: 01 Jan, 2021 07:57 PM
साम्बा शहर के वार्ड नं. 8 में एक विवाहिता का शव घर के भीतर फंदे से लटकता पाया गया, जिसकी पहचान पल्लवी पत्नी अभिषेक बडयाल के रूप में की गई।
साम्बा : साम्बा शहर के वार्ड नं. 8 में एक विवाहिता का शव घर के भीतर फंदे से लटकता पाया गया, जिसकी पहचान पल्लवी पत्नी अभिषेक बडयाल के रूप में की गई। जानकारी अनुसार सुबह के समय परिजनों ने कमरा खोला तो विवाहिता का शव छत्त से लटक रहा था, जिसके तुंरत बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल साम्बा में पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।
वहीं घटना की जानकारी जब लडक़ी के मायके वाले को पता चली तो वो भी बड़ी संख्या में जिला अस्पताल साम्बा में पहुंच गए और वहां पर इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन किया । इस दौरान अस्पताल में गर्मागर्मी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मायके पक्ष के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ कठुआ में ले गए।